YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुवंतिया में 72 करोड़ रू. लागत के 35 कार्यो का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुवंतिया में 72 करोड़ रू. लागत के 35 कार्यो का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुवंतिया में 72 करोड़ रू. लागत के 35 कार्यो का किया शुभारंभ
 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने शुक्रवार को हनुवंतिया में चतुर्थ जल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 72 करोड़ रूपये लागत के 35 कार्यो का शुभारंभ किया, जिनमें 20 कार्यो का लोकार्पण एवं 15 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ साथ पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग के मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल के साथ साथ पूर्व सांसद श्री अरूण यादव तथा मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
43 करोड़ रू. से अधिक लागत के इन 20 कार्यो का हुआ लोकार्पण
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने लगभग 14 करोड़ रू. लागत से नगर पंचायत हरसूद द्वारा शहरी क्षेत्र हरसूद अंतर्गत एन.एच.डी.सी. द्वारा निर्मित मार्गो की लम्बाई 69.363 कि.मी. का मजबूतीकरण कार्य का लाकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने लगभग 3.69 करोड़ रू. लागत का अटूट भिकारी से जावर मार्ग का निर्माण कार्य, लगभग 5.37 करोड़ रू. का पंधाना में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, लगभग 3.43 करोड़ रू. लागत की खण्डवा जिला मुख्यालय पर 2 हजार ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. हेतु गोडाउन का निर्माण कार्य, लगभग 2.25 करोड़ रूपये लागत से कोलगांव से कवेश्वर मार्ग निर्माण कार्य, लगभग 2.13 करोड़ रू. लागत की देवला से टिटगांव मार्ग का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसी प्रकार लगभग 1.60 करोड़ रू. लागत के मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर निर्माण बरूड विकासखण्ड छेगांवमाखन का कार्य का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही लगभग 1-1 करोड़ रू. लागत के कुल 7 स्कूल भवनों का भी लोकार्पण भी इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने किया, जिनमें ग्राम पिपलियाफुल में नवीन हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य, ग्राम बिलनखेड़ा में हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, ग्राम उमरदा में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसवाड़ी, बांगरदा, गोल एवं रांजनी शामिल है। उन्होंने लगभग 73 लाख रू. लागत से मूंदी में उप तहसील भवन एवं 1 नग जी एवं 1 नग एच टाईप आवासगृह का निर्माण कार्य, 50 लाख रू. का उत्कृष्ट विद्यालय परिसर खण्डवा में जिला ई-लाइब्रेरी भवन का निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इसके अलावा 1.60 करोड़ रू. लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर निर्माण बरूड़ का लोकार्पण किया। इसी प्रकार लगभग 27.62-27.62 लाख रू. लागत से ग्राम देशगांव, रोशनी एवं खुटलाकलां में गौशाला निर्माण कार्य का लोकार्पण भी इस दौरान किया गया। 
लगभग 29 करोड़ रू. से अधिक लागत के इन 15 कार्यो का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने हरसूद में 5.79 करोड़ रू. लागत से निर्मित होने वाले बालिका छात्रावास का भूमिपूजन कर शुभारंभ भी किया। उन्होंने सेल्दामाल, हरसूद, मॉडल हाई स्कूल हरसूद, व माडला में 1-1 करोड़ रू. लागत के हाई स्कूल भवनों, हरसूद, सिंगोट व पटाजन में 1.37-1.37 करोड़ रू. लागत से निर्मित होने वाले शा. कन्या उ.मा.वि. छात्रावास भवनों का भूमिपूजन भी किया। हरसूद में   1.40 करोड़ रू. लागत के न्याय विभाग के 2 ई टाइप आवास गृहों तथा हरसूद में 47 लाख रू. लागत के मेडियेशन सेंटर का भूमिपूजन भी इस दौरान किया। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज खण्डवा में 1.60 करोड़ रू. लागत के जिम तथा 6.91 करोड़ रू. लागत के 100 सीटर बालक बालिका छात्रावास तथा जामनीगुर्जर में 2.20 करोड़ रू. लागत के कन्या छात्रावास का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इस दौरान किया।

Related Posts