YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

सफाई अभियान में शामिल हुईं भूमि और ईशा

सफाई अभियान में शामिल हुईं भूमि और ईशा

सफाई अभियान में शामिल हुईं भूमि और ईशा
नए साल के मौके पर बॉलीवुड अ‎भिनेत्री भू‎मि पडनेकर और ईशा गुप्ता ने सफाई अ‎भियान में शा‎मिल होकर आ‎दित्य ठाकरे और अन्य नाग‎रिकों का साथ ‎दिया। इसका एक ‎वि‎डियो भूमि ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जिसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिग जैसी चीजों के लिए हम इंसान किस तरह से जिम्मेदार हैं, इस बारे में बताया गया है। साथ ही इस वीडियो में भूमि को समुद्र तट से कचरा साफ करने के काम में सक्रियता से भाग लेते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं वीडियो के कैप्शन में भूमि ने लिखा ‎कि, "हमें आज बदलाव की जरूरत है और इसकी शुरुआत हमसे होती है। हमारे घर को संरक्षित करने की दिशा में कड़ी मेहनत करने वाले सभी हैशटैगक्लाइमैटवॉरियर्स को धन्यवाद। हमारी धरती, हमारे घर के साथ प्यार बरतने और इसके साथ खड़े होने की आवश्यकता है। चलिए हम सभी इस दिशा में काम करते हैं। नया साल मुबारक हो।" वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के अधिकतर सितारें अपने परिजनों व दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं। 
 

Related Posts