YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

खेलो इंडिया से मिलता है बेहतरीन मंच : गोपीचंद

खेलो इंडिया से मिलता है बेहतरीन मंच : गोपीचंद

खेलो इंडिया से मिलता है बेहतरीन मंच : गोपीचंद
भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि उनकी टीम आगामी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करेगी।  गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा, ‘इस तरह के खेलों से युवाओं को एक बेहतरीन मंच  मंच मिलता है। मैं इससे बहुत खुश हूं। इससे खेलों के लिए सकारात्मक तस्वीर बनती है। इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आएगा।' खेलो इंडिया युवा खेलों का तीसरा सत्र 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में खेला जाएगा। गोपीचंद को सबसे ज्यादा उम्मीद महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु से है हालांकि सिंधु का प्रदर्शन हाल में उम्मीद के अनुरुप नहीं रहा है। गोपीचंद ने कहा, ‘पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैम्पियन सिंधु है। उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।'महिला एकल विश्व चैम्पियन सिंधु ने विश्व कप में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब जीता था। सिंधु ने 2016 रियो खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं अनुभवी साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य हासिल किया था।

Related Posts