YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

जनवरी के पहले सप्ताह के बाद दिल्ली में फिर लौट सकती है कड़ाके ठंड

जनवरी के पहले सप्ताह  के बाद दिल्ली में फिर लौट सकती है कड़ाके ठंड

जनवरी के पहले सप्ताह  के बाद दिल्ली में फिर लौट सकती है कड़ाके ठंड
दिल्ली में शुक्रवार को सूर्य भगवान की खासी कृपा रही जिसके चलते तेज धूप ने लोगों को ठंड से काफी सुकून दिलाया। राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। हालांकि सुबह और शाम में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है और 7 जनवरी के बाद दिसंबर वाले दिनों की वापसी हो सकती है। दिसंबर की ठंड ने इस बार 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था।
शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी 7.6 डिग्री रहा। शनिवार को सुबह के समय कोहरा दिखा लेकिन फिर भी दृश्यता ठीक-ठाक बनी रही। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। उस दिन हवाएं भी 20 से 25 किमी। प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। स्काईमेट के अनुसार, जनवरी में ठीक-ठाक बारिश होती है। जब-जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आता है, तापमान में बदलाव की स्थितियां बनती हैं। दिल्ली में पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1 से 3 जनवरी तक था, जिसका असर अधिक नहीं रहा। अब दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 6 से 8 जनवरी तक है। स्काईमेट के अनुसार, अब आसार हैं कि इस दौरान दिल्ली में बारिश होगी। वहीं प्रदूषण 6 जनवरी तक बेहद खराब से गंभीर स्तर पर बना रहेगा। हवाओं में बढ़ी नमी और रात के समय कड़ाके की ठंड की वजह से प्रदूषण के कणों को जमने में मदद मिल रही है। हल्की बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट आ सकती है। 15 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखा जा सकता है। 

Related Posts