YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

प्रगति मैदान में किताबों का मेला आज से

प्रगति मैदान में किताबों का मेला आज से

 प्रगति मैदान में किताबों का मेला आज से 
 दिल्ली अगले 9 दिनों तक किताबों के मेले से गुलजार रहेगी। 28वें विश्व पुस्तक मेले के लिए प्रगति मैदान में तैयारियां पूरी हो गई हैं। केन्द्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को मेले का उद्घाटन करेंगे। 4 जनवरी से शुरू होने वाला पुस्तक मेला 12 जनवरी तक चलेगा। विश्व पुस्तक मेले में इस बार महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन की अप्रतिम छटा देखने को मिलेगी। गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार मेले की थीम ‘गांधी: लेखकों के लेखक' रखा गया है। इसके पीछे सोच यह है कि गांधी की लेखनी ने कई लेखकों की लेखनी को प्रभावित किया है।
पुस्तक मेले में देश की अलग-अलग भाषाओं के अलावा 20 से ज्यादा देशों के प्रकाशक अपनी पुस्तकों का प्रदर्शन करेंगे। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 600 से ज्यादा प्रकाशक लगभग 1300 स्टालों के जरिए अपनी पुस्तक प्रदर्शित करेंगे। बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण मौजूद रहेगा।

Related Posts