YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अरुप चौबे ने लगाया प्रियंका गांधी का ‎विवा‎दित पोस्टर

 अरुप चौबे ने लगाया प्रियंका गांधी का ‎विवा‎दित पोस्टर

अरुप चौबे ने लगाया प्रियंका गांधी का ‎विवा‎दित पोस्टर
 उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रियंका गांधी वाड्रा का विवादित पोस्टर ‎चिपकाया गया है। ‎जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से कोटा में बच्चों के मौत को लेकर सवाल पूछा गया है। बताया गया ‎‎कि यह पोस्टर हिंदूवादी संगठन के नेता अरुण चौबे ने लगाया है। इस विवादित पोस्टर में बाकायदा प्रियंका गांधी का चित्र लगाया गया है और सवाल भी पूछा गया है कि "कोटा से दूरी आखिर क्या है मजबूरी, बनारस की जनता पूछे सवाल बच्चों की जान पर चुप क्यों हैं प्रियंका।" हालां‎कि इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं अरुण पाठक ने कहा कि "प्रियंका दोहरी मानसिकता दिखा रही हैं। दरअसल, वो एक तरफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और प्रदर्शकारियों के घर जा रही हैं। वहीं कोटा, जहां इतनी संख्या में छोटे बच्चों की मौत हुई है, का नाम तक नहीं ले रही हैं।" ‎फिलहाल ये पोस्टर प्रियंका गांधी के खिलाफ चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस कमेटी में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि राजस्थान के कोटा के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर महीने से अभी तक 106 बच्चों की मौत हो गई है। जिसकी जांच में खुलासा हुआ था कि ऑक्सीजन सिलेंडर से फैले इंफेक्‍शन और ठंड के चलते इन मासूमों की जान गई। हालांकि अब केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी जांच और समीक्षा के लिए कोटा जा रही है। इस टीम में केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्रालय के अलावा एम्स जोधपुर के भी डॉक्टर शामिल होंगे।

Related Posts