YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

तीन महीने से फरार चल रहे रेमो डिसूजा ने जमा कराया पासपोर्ट, लगे हैं संगीन आरोप

 तीन महीने से फरार चल रहे रेमो डिसूजा ने जमा कराया पासपोर्ट, लगे हैं संगीन आरोप

तीन महीने से फरार चल रहे रेमो डिसूजा ने जमा कराया पासपोर्ट, लगे हैं संगीन आरोप

मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने गुरुवार की रात पुलिस के सामने पेश होकर अपना पासपोर्ट जमा करा दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने रेमो से 25-25 हजार रुपये मुचलके के दो जमानती बांड भी भरवाए हैं। अब रेमो को जिला अदालत के आदेश के तहत अगली तारीख पर अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। 5 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे रेमो डिसूजा के खिलाफ पिछले साल जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। सिहानी गेट थाना पुलिस का कहना है कि रेमो डिसूजा गुरुवार की रात करीब सवा दस बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक अपना पासपोर्ट पुलिस के समक्ष पेश किया और उसे जमा नहीं करने की गुहार की। कहा कि उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी जाए। लेकिन जांच अधिकारी अशोक उपाध्याय ने साफ मना करते हुए कहा कि वह देश नहीं छोड़ सकते। जांच अधिकारी की आपत्ति के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने रेमो को सिहानी गेट थाना पुलिस के समक्ष पेश होकर पासपोर्ट जमा करने और जमानत के बांड भरने के निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा कराने के बाद रेमो को रात में साढ़े 11 बजे जाने दिया गया।
- क्या है मामला
रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद के रहने वाले सत्येंद्र त्यागी के साथ मिलकर वर्ष 2013 में एक फिल्म बनाई थी। जरीन खान अभिनीत फिल्म ‘अमर मस्ट डाई’ के निर्माण में कुल पांच करोड़ का खर्च आया था। यह पैसा रेमो ने अपने मित्र सत्येंद्र त्यागी से लगवाया था। वादा किया था कि एक साल के अंदर वह पूरा पैसा दोगुना करके वापस कर देगा। निर्धारित समय पर जब रेमो ने पैसा वापस नहीं किया तो सत्येंद्र त्यागी ने सिहानी गेट थाना पुलिस में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया।

Related Posts