YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अभिनेत्री सोनाक्षी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले को मुंबई किया जा रहा  ट्रासंफर 

अभिनेत्री सोनाक्षी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले को मुंबई किया जा रहा  ट्रासंफर 

अभिनेत्री सोनाक्षी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले को मुंबई किया जा रहा  ट्रासंफर 
एसपी सिटी अमित आंनद ने दी जानकारी 
 फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी मामले में नया मोड़ सामने आया है। शनिवार को मुरादाबाद के एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मुंबई पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है। एसपी सिटी के मुताबिक सोनाक्षी पर दर्ज धोखाधड़ी मामले की जांच बहुत जल्द मुंबई पुलिस को ट्रांसफर की जा रही है। बता दें कि इसके पहले सोनाक्षी ने मुरादाबाद पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया था।
मामले में सोनाक्षी के वकील मुनेश प्रेम का कहना है कि आरोप लगाने वाली पार्टी ने अनुबंध की शर्तों का पालन पूरे तरीके से नहीं किया। जिसकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा तय कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। सोनाक्षी पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।वकील ने बताया कि दोनों पक्षों में कार्यक्रम के लिए समझौता हुआ था, जिसमें साफ लिखा हुआ था कि अगर समझौते के अनुसार एक भी कमी होती है,तब कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा। दरअसल, कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं। दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम के लिए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर के माध्यम से अनुबंध किया। कार्यक्रम से ठीक पहले ही सोनाक्षी ने उसमें परफार्म करने से इनकार कर दिया। जबकि कार्यक्रम के लिए सोनाक्षी को 36 लाख का भुगतान किया जा चुका था। इस पर प्रमोद शर्मा ने फरवरी 2019 में कटघर थाने में सोनाक्षी सहित पांच आरोपियों के खिलाफ अपराधिक साजिश रचने, विश्वासघात करने, धोखाधड़ी और मिलीभगत कर 36 लाख लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

Related Posts