YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अजय की इस मूवी में परिणीति की जगह लेगी नोरा फतेही 

अजय की इस मूवी में परिणीति की जगह लेगी नोरा फतेही 

अजय की इस मूवी में परिणीति की जगह लेगी नोरा फतेही 
अभिनेत्री नोरा फतेही धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमाने में सफल होती दिख रही है। आइटम नंबर्स में नोरा के शानदार डांस के बाद उन्हें जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में अभिनय करते देखा जाएगा। इस बीच यह भी खबर है कि नोरा ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से बाहर कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया में परिणीति चोपड़ा को हटाकर नोरा फतेही को ले लिया है। फिल्म में पहले परिणीति एक स्पाई का रोल निभाने वाली थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ले लिया है। फिल्म के नजदीकी सूत्रों ने भी कहा कि नोरा ऑन-बोर्ड आ चुकी हैं और वर्कशॉप्स भी अटेंड कर रही हैं। वे स्पाई के किरदार के लिए बॉडी लैंग्वेज पर भी काम कर रही हैं। वे 12 जनवरी के बाद से शूटिंग शुरू कर देंगी। यह शूटिंग शेड्यूल 15 दिन का है।
बता दें अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया एक वॉर ड्रामा है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर बन रही है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्न‍िक जो कि भुज एयरबेस के इन-चार्ज हैं,का किरदार प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक सोशल वर्कर, संजय दत्त एक स्थानीय व्यक्त‍ि, राणा दग्गुबती लेफ्ट‍िनेंट कर्नल और एमी विर्क एक पायलट के रोल में हैं।

Related Posts