YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

जेएनयू छात्रों के समर्थन में मुंबई में प्रदर्शन, कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत, भारी पुलिस बल तैनात

जेएनयू छात्रों के समर्थन में मुंबई में प्रदर्शन, कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत, भारी पुलिस बल तैनात

जेएनयू छात्रों के समर्थन में मुंबई में प्रदर्शन, कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई में छात्रों का विरोध अब और तेज हो गया है। गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिए और नारे लगाते छात्रों को पुलिस ने रोकने की कोशिश तो वे पुलिस से उलझ पड़े। इसके बाद से पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ियों में भरकर आजाद मैदान भेजना शुरु किया तो एक  बार फिर तनाव पैदा गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। 
जेएनयू में छात्रों पर हुए हिंसक हमले के खिलाफ मुंबई में भी छात्र सड़क पर उतर आए। हाथों में टैम्बोरिन और गिटार लिए तथा क्रांति के गीत गाते प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू में हुए हमले के विरोध में गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस होटल के बाहर रातभर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और विशाल ददलानी जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने करने पहुंची।
बाद में जब प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटे और कुछ स्थानों पर उनकी पुलिस से भिड़ंत हुई तो पुलिस ने छात्रों को गेटवे ऑफ इंडिया से हटा आजाद मैदान भेजने का निर्णय लिया। जिस पर प्रदर्शनकारी छात्र तैयार नहीं थे। छात्रों के कड़े विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने उन्हें वहां से हटा कर आजाद मैदान भेजना शुरु किया तो पुलिस दमन के खिलाफ नारे लगाते छात्रों और पुलिस के बीच कई भिडंत हुई।  
 

Related Posts