YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

जामिया और जेएनयू पर विपक्ष कर रहा है साजिश: मनोज तिवारी

 जामिया और जेएनयू पर विपक्ष कर रहा है साजिश: मनोज तिवारी

जामिया और जेएनयू पर विपक्ष कर रहा है साजिश: मनोज तिवारी 
दिल्ली में भाजपा ने चुनाव की घोषणा के साथ ही अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। मौकापरस्ती सीखनी है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सिखी जा सकती है। वतनपरस्ती सीखनी है तो केंद्र की मोदी सरकार से सीखनी चाहिए। झूठ, भ्रम, छलावे की राजनीति देखनी है तो आप के पांच साल और 15 साल पहले कांग्रेस की सरकार में देखी जा सकती है। जामिया और जेएनयू में कांग्रेस, वामपंथी व आप नेता साजिश कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। वह दिल्ली और अपने समग्र विकास पर मतदान करेंगे। दिल्ली में तीन महीने वाली नहीं, 60 महीने वाली सरकार चाहिए, जो जनता की सेवा कर सके। दिल्ली के भाग्य को बदलने वाला चुनाव होगा। जेएनयू मामले पर तिवारी ने कहा कि देश के विकास की पूंजी युवा होते हैं। दुखद है कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर अराजकता की ओर धकेल रहा है। जामिया व जेएनयू में कांग्रेस, वामपंथी व आप नेता साजिश कर रहे हैं। जेएनयू में जो हुआ वह वहां के वामपंथी छात्रसंघ का षड्यंत्र है। उन्होंने बताया कि भाजपा का राजनीतिक समर्थन करने वाले प्रोफेशनल युवाओं की तरफ से 9 जनवरी को दिल्ली में विजय संकल्प रैली निकाली जा जाएगी। पार्टी सांसद भी बाइक लेकर रैली में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय से रैली शुरू होगी। सांसद मीनाक्षी लेखी हरी झंडी दिखाएंगी। गोल मार्केट से यह रैली मंडी हाउस पहुंचेगी, जहां सांसद गौतम गंभीर हरी झंडी दिखाकर विकास मार्ग की तरफ रवाना करेंगे। आइएसबीटी पर रैली का केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन स्वागत कर डीयू के तरफ रवाना करेंगे। रैली आजादपुर होते ब्रिटानिया चौक पहुंचेगी, जहां से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा रैली में शामिल होंगे। यहां से रैली दिल्ली की परिक्रमा करके पंजाबी बाग, धौला कुआं होते हुए पंडित पंत मार्ग पहुंचेगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।

Related Posts