YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

आप ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं खत्म की : कांग्रेस

 आप ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं खत्म की : कांग्रेस

आप ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं खत्म की : कांग्रेस
दिल्ली प्रदेश ने आम आदमी पार्टी सरकार के स्वास्थ्य मॉडल को खारिज किया है। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने ‘आप' सरकार पर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म कर देने का आरोप लगाया। चोपड़ा ने ‘आप' सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह मॉडल ‘जनता जाए मोहल्ला क्लीनिक में - साहए जाएं निजी अस्पताल में' पर आधारित है। ‘आप' सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा गड़बड़झाला चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही की वजह से दिलशाद गार्डन स्थित कैंसर अस्पताल में पिछले पांच वर्षों में 7,809 मरीजों की मौत हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझ कर यह नियुक्तियां नहीं की। इसी तरह जनकपुरी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में मरीजों को रेफर करने के कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। कांग्रेस शासन में 25 नए ब्लड बैंक बनाए गए थे, जबकि ‘आप' सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में एक भी ब्लड बैंक नहीं बनाया।

Related Posts