YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल नहीं बदल रहे अपनी सीट

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल नहीं बदल रहे अपनी सीट

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल नहीं बदल रहे अपनी सीट
 दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वे इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने फैसला लिया है कि वह केवल एक ही सीट से चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि साल 2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद पार्टी प्रमुख के रूप में अरविंद केजरीवाल ने पहली बार 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सामने चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया था। इस वक्त दिल्ली की राजनीति में बड़ा नाम शीला दीक्षित के सामने चुनाव लड़ना एक बड़ी बात थी। शीला दीक्षित लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी थीं, लिहाजा, चुनावी मुकाबला सबसे दिलचस्प था। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25,864 वोटों से हरा दिया। हालांकि बाद में केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनाई। यह सरकार 49 दिन तक चली। बाद में केजरीवाल जब दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल लेकर आए तो कांग्रेस ने उन्हें समर्थन नहीं दिया और यह बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद केजरीवाल ने सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद साल 2015 में दिल्ली में फिर से हुए विधानसभा चुनाव में केजरीवाल इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरे। इस बार उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरण वालिया को मैदान में उतारा तो भाजपा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष नुपुर शर्मा को टिकट दिया। इस बार भी केजरीवाल जीते और दूसरी बार दिल्ली के सीएम बने। उन्होंने 31 हजार से भी ज्यादा वोटों से नुपुर शर्मा को हरा दिया है।         

Related Posts