YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं धोनी

 टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं धोनी

टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं धोनी 
 भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेल सकते हैं। धोनी को टीम में जगह उनके अनुभव के कारण मिल सकती है। धोनी विकेट के पीछे अभी भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। साथ ही कहा कि धोनी जल्द ही एकदिवसीय प्रारुप से संन्यास ले सकते हैं। शास्त्री ने कहा कि धोनी लंबे समय से तीनों प्रारूपों में खेल रहे थे। पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया और अब वह एकदिवसीय क्रिकेट भी छोड़ सकते हैं। मेरा मानना है कि इस उम्र में वह सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेलना चाहेंगे।
शास्त्री ने कहा कि धोनी का ट्वंटी-20 करियर अभी भी बना हुआ है। उनकी एक खासियत है कि वह खुद को टीम पर कभी नहीं थोपते। अगर उन्हें लगता है कि वह खेलना जारी नहीं रख सकते हैं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं पर अगर वह आईपीएल में पहले की तरह अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह लंबे समय तक यह फॉर्मेट खेल सकते हैं।
कोच ने कहा कि धोनी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वल्र्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। धोनी को टीम में जगह उनके अनुभव के कारण मिल सकती है। धोनी विकेट के पीछे अभी भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। 
धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। इसके बाद उन्होंने कभी अपने संन्यास पर भी बात नहीं की है। हालांकि इस दौरान कई अटकलें लगीं कि धोनी खेल को अलविदा कह सकते हैं पर यह अटकलें सही साबित नहीं हुई। 

Related Posts