YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः सीएम केजरीवा

दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः सीएम केजरीवा

दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः सीएम केजरीवाल
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कचरे की राजधानी बना दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल पर डंप जल्द ही ताजमहल की ऊंचाई को पार कर जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को कचरे से भर दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली में भाजपा का सबसे बड़ा उपहार गाजीपुर लैंडफिल है जोकि कचरे से भर गया है। सीएम ने दावा कि कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताजमहल की ऊंचाई को भी पार कर जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि खुद विजय गोयल ने इस संबंध में एक बयान दिया था और कहा था कि एमसीडी चोर है। उन्होंने कहा कि एमसीडी देश के उन चुनिदा निगमो में है जो महीनों स्टाफ को तनख्वाह नहीं दे पाता। जबकि हमारीं सरकार ने निगम को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे दिए। सीएम केजरीवाल ने बताया कि साउथ एमसीडी पर 1177 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया है। उसकी रिकवरी क्यों नहीं की जाती। 230 इंजीनियर में से सिर्फ 29 पर चार्जशीट नहीं है। आप की सरकार हर प्रोजेक्ट में पैसे बचा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 5 साल से नफे में है। एक तरफ नगर निगम है जो भ्रष्टाचार में डूबा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का भी यही हाल है। थाने में जाइये शायद ही आपकी रिपोर्ट दर्ज हो। जो कुछ घटनक्रम चल रहा है इसमें दिल्ली पुलिस का दोष नही है। ऊपर से जो आदेश आते हैं उसे मानना पुलिस की मजबूरी है। नहीं किया तो वो नौकरी ले लेगें। आज दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करने का आदेश दो देखो वो कैसे ठीक करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। मनोज तिवारी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे 1000 यूनिट फ्री बिजली देंगे, 1 लाख लीटर पानी फ्री देंगे। भाजपा पहले यूपी और हरियाणा में करके दिखाए।

Related Posts