YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड बरकरार, ठिठुरन बढ़ी

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड बरकरार, ठिठुरन बढ़ी

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड बरकरार, ठिठुरन बढ़ी
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़  के ज्यादातर भागों में शीतलहर का दौर जारी है। बीते 2 दिनों से हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी तक इन राज्यों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में घने कोहरे के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा। पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, वहीं अमृतसर में 2.2 डिग्री और पटियाला में तापमान 6 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया है। पटियाला में बुधवार को 6 मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान ३.2 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अंबाला में 6.8 डिग्री, नारनौल में 5 डिग्री, सिरसा में 4 डिग्री, करनाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब के कुछ जिलों और चंडीगढ़ में पिछले 3 दिनों से बारिश हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Posts