YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मर जाएंगे, पर भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: फारूक अब्दुल्ला

मर जाएंगे, पर भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि वह मर जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ कभी भी सरकार नहीं बनाएंगे। कश्मीर में भाजपा की जड़े फैलाने के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने भाजपा को यहां लाकर बड़ी गलती है। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को उन्होंने इसके लिए कई बार आगाह भी किया था कि यह गलत हो रहा है।
पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव जल्द होने चाहिए। प्रदेश की जनता के समक्ष काफी परेशानियां हैं, जिसका समाधान एक चुनी सरकार कर सकती है। चुनाव आयोग को चाहिए कि वह लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए। जब यहां पंचायत चुनाव कराया तो विधानसभा चुनाव करने में क्या हर्ज है। जम्मू बस स्टैंड में हुए ग्रेनेड हमले पर कहा कि केंद्र सरकार जब तक जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात नहीं करती है तब तक हालात में बेहतरी नहीं आ सकती है। पाकिस्तानी पीएम पर कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इमरान खान को जानते हैं। अगर इमरान ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ  कार्रवाई की है तो अच्छी बात है।

Related Posts