YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा के चेहरे का उतर गया मेकअप: ‎शिवसेना

भाजपा के चेहरे का उतर गया मेकअप: ‎शिवसेना

भाजपा के चेहरे का उतर गया मेकअप: ‎शिवसेना
- महाराष्ट्र के ‎जिला परिषद चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार पर ‎शिवसेना ने कसा तंज 
शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। सामना के संपादकीय में महाराष्ट्र के ‎जिला परिषद चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार पर तंज किया गया है। कहा गया है ‎कि भाजपा के चेहरे का मेकअप उतर गया। सत्ता के कारण आई हुई लाली सत्ता के जाते ही उतर गई। नागपुर, नंदुरबार, धुले, वाशिम, पालघर और अकोला सहित छह जिलों में चुनाव हुए। इनमें से धुले में भाजपा की सत्ता आई। पिछले जिला परिषद में शिवसेना की पाटी कोरी थी। अब चार जगहों पर जीत हासिल हुई। नंदुरबार जिले में भी कांग्रेस ने थोड़ी समझदारी दिखाई होती और शिवसेना के साथ महाविकास आघाड़ी के रूप में लोगों के सामने गए होते तो जिला परिषद से भाजपा का नामो निशान मिट गया होता। 
नंदुरबार जिला हाथ से जाने के बाद भाजपा इतनी निराश है कि भाड़े के गुंडों से अक्कलकुवा में शिवसेना कार्यालय पर हमला करके आगजनी की गई। मुंबई से सटे पालघर जिले से भी भाजपा की सत्ता चली गई है। अकोला में वंचित आघाड़ी और वाशिम में राष्ट्रवादी को कई जगहों पर जीत हासिल हुई। इन सभी जिला परिषदों पर कल तक बीजेपी की सत्ता थी लेकिन महाराष्ट्र की सत्ता गंवाते ही जिला परिषद भी खाली हो गए। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नतीजा नागपुर का रहा, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी की नाक के नीचे से कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली। भाजपा की करारी हार फडणवीस और गडकरी के गांव में ही हुई। नितिन गडकरी ने 2 दिन पहले ही कहा था कि शिवसेना भी कांग्रेस के रंग में रंग गई है। भगवा रंग को भूल गई है। नागपुर में जहां-जहां फडणवीस ने प्रचार किया वहां-वहां भाजपा उम्मीदवार हार गया है।

Related Posts