YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अब दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे छपाक फिल्म

अब दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे छपाक फिल्म

अब दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे छपाक फिल्म
 बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में चल कहे छात्र आंदोलन के समर्थन करने के लिए जाने के बाद उनकी फिल्म 'छपाक' को लेकर विरोध और समर्थन की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने पर सपा अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी। इसके लिए सपा ने पूरा हॉल बुक कर लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी ने गोमतीनगर स्थित वेव सिनेमा हॉल में एक ऑडी बुक की है।
ज्ञात हो कि दीपिका की फिल्म छपाक ऐसिड पीडित महिला के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष के तार राजधानी के गोमती नगर स्थित 'शीरोज' कैफे से भी जुड़े हैं। बीते दिनों जेएनयू हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण काले कपड़े पहनकर कैंपस गई थी और छात्रों का समर्थन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ-साथ दीपिका का विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड होने लगा। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के विरोध-समर्थन की हवा के बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी ने भी इसके समर्थन में पोस्टर जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो महिलाओं का सम्मान करते हैं उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 

Related Posts