YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

विराट ने सबसे कम पारियों में बनाये 11 हजार रन

विराट ने सबसे कम पारियों में बनाये 11 हजार रन

विराट ने सबसे कम पारियों में बनाये 11 हजार रन 
 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कप्तान के तौर पर सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने हैं। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में तीसरे टी20 मुकाबले में एक रन लेते ही विराट ने यह अहम उपलब्धि अपने नाम नाम की है। विराट ने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोहली इस तरह से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बने हैं। उनसे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी।
यहां तक सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में विराट ने रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 196 पारियों में ही यह मुकाम हासिल किया है। इसके बाद पॉन्टिंग का नंबर आता है जिन्होंने 252 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 264 पारियों में कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11000 रन बनाये थे। बॉर्डर 316 और महेंद्र सिंह धोनी 324 पारियों में यहां तक पहुंचे हैं। 

Related Posts