YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनप्रतिनिधियों को समुचित प्रशिक्षण जरूरी : बिरला

 लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनप्रतिनिधियों को समुचित प्रशिक्षण जरूरी : बिरला

 लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनप्रतिनिधियों को समुचित प्रशिक्षण जरूरी : बिरला
। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-प्रतिनिधियों में क्षमता का निर्माण जरूरी है। उन्होंने कहा देश के बेहतर भविष्य के लिए नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांसदों को हर स्तर पर जानकारी जरूरी है, तभी वे राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कनाडा के ओटावा में राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों के 25वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली में ‘स्पीकर्स’ लोकतंत्र और सहभागी शासन के संरक्षक हैं और उनके फैसले लोगों की समान भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में बहुत प्रभावी हैं। बिरला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन प्रतिनिधियों में क्षमता का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महत्वपूर्ण विधाई कार्यों पर सांसदों के लिए ब्रीफिंग सत्र आयोजित करने की परंपरा शुरू की है, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों को जागरुक किया जा सके। 

Related Posts