YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव

 कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव

 कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लग चुके है। इस हफ्ते में पूर्व विधायक शोएब इकबाल के बाद यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव भी केजरीवाल की आप में शामिल हो गए हैं। जगदीप यादव शविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ सांसद सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि जगदीश ने 2015 में रिठाला से विधानसभा चुनाव लड़ा था। मटियामहल के पूर्व विधायक इकबाल के अलावा, एमसीडी के दो कांग्रेस पार्षद आले मोहम्मद इकबाल और सुल्ताना आबाद भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। शोएब इकबाल पांच बार विधायक रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के होने हैं और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।
2003 से 2008 तक वे दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उन्हें मटिया महल सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। शोएब को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि शोएब अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इकबाल ने दिल्ली में अपना पहला विधानसभा चुनाव 1993 में जनता दल के टिकट पर लड़ा। इसके बाद में वह जदयू में शामिल हो गए। वह मटिया महल विधानसभा सीट से 1993,1998,2003,2008,2013 में पांच बार चुनाव जीते। 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के आसिम अहमद खान ने हराया था।

Related Posts