YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली विस चुनाव को लेकर अमित शाह के घर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

दिल्ली विस चुनाव को लेकर अमित शाह के घर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

दिल्ली विस चुनाव को लेकर अमित शाह के घर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक
- प्रत्याशियों के नामों पर हुई चर्चा
दिल्ली के आसन्न विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भाजपा कोरग्रुप की अध्यक्ष अमित शाह के घर पर दिल्ली भाजपा कोरग्रुप की बैठक हुई। रविवार रात को हुई यह बैठक लगभग सात घंटे चली। रविवार शाम 8 बजे से सुबह तीन बजे तक दिल्ली भाजपा नेताओं के साथ अमित शाह ने विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। इस बैठक में अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली संगठन मंत्री सिद्धार्थन, विजय गोयल, बिजेंदर गुप्ता और अनिल जैन मौजूद रहे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक में लगभग 45 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विस्तृत चर्चा हुई। कुछ सीटों पर एक तो, कुछ पर दो-दो नामों पर चर्चा हुई। दिल्ली भाजपा की तरफ से तैयार उम्मीदवारों की सूची, केंद्रीय सर्वे और जनता के सर्वे के फीडबैक के आधार उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई है। खबर है कि इस बार भाजपा की सूची में नए चेहरों पर जोर रहेगा ऐसे में कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए आज (सोमवार) को फिर बैठक होगी। उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी।

Related Posts