YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा थाने पहुंचीं, बाहर किया प्रदर्शन

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा थाने पहुंचीं, बाहर किया प्रदर्शन

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा थाने पहुंचीं, बाहर किया प्रदर्शन 
 दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में 31 दिसंबर को प्राची नाम की महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था। महिला के परिजनों ने पति और सास पर हत्या का शक जताया था। रविवार को अभिनेत्री डॉली बिंद्रा महिला के परिजनों के साथ प्रशांत विहार थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 12 फरवरी 2010 को प्राची की शादी गौरव विज से हुई थी। उनका 6 साल का बेटा है। 
प्राची की बहन प्रियंका तुषार का कहना है कि शादी के बाद से प्राची को उसका पति और सास प्रताड़ित करते थे। प्राची ने पिता और उसे कई मेल भेजकर अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। गौरव व उसकी मां उसे मायके वाले से मिलने की इजाजत तक नहीं देते थे। प्राची ने परिजनों को बताया था कि सास के कहने पर उसके पति ने मोबाइल फोन में रिकॉडिंग साफ्टवेयर डाल रखा था। आरोप लगाया है कि गौरव नशे में अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। परिवार वालों ने पुलिस को दिए बयान में प्राची की हत्या का शक जताया था। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया था। उसके बाद से ही आरोपी मां, बेटे फरार हैं। प्राची के परिवार के साथ थाने रविवार को पहुंची डॉली बिंद्रा ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Posts