YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरखपुर को लगाया खिचड़ी का भोग गोरखपुर

मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरखपुर को लगाया खिचड़ी का भोग गोरखपुर

मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरखपुर को लगाया खिचड़ी का भोग गोरखपुर 
  मकर संक्रांति के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु गोरखनाथ को विधि-विधान से खिचड़ी अर्पित की। इसके बाद दूसरी खिचड़ी नेपाल राजपरिवार की ओर से चढ़ाई गई। इसके बाद साधु-संतों ने खिचड़ी चढ़ाकर भगवान गोरक्षनाथ को पुष्प अर्पित किए। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवी पाटन मंदिर के महंत, कालीबाड़ी के महंत समेत कई अन्य साधु संत मौजूद रहे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने कहा यह जगतपिता सूर्य की उपासना का पर्व है। इस जगत में जहां भी जीव सृष्टि है, वह जगतपिता सूर्य के कारण है। उनकी उपासना के पर्व होने के नाते, सभी के जीवन में जीवंतता आए। एक नए उत्साह, उमंग के साथ लोग अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ा सकें, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मकर संक्रांति का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। योगी ने कहा देश में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग नामों और रूपों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में खिचड़ी पर्व का विशेष महत्व है। जब खिचड़ी की बात आती है तो शिव स्वरूप भगवान गोरक्षनाथ को मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाते हैं। 

Related Posts