YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

बीसीसीआई की अनुबंध सूची में धोनी शामिल नहीं 

बीसीसीआई की अनुबंध सूची में धोनी शामिल नहीं 

बीसीसीआई की अनुबंध सूची में धोनी शामिल नहीं 
विराट, रोहित और बूमराह को ए प्लस ग्रेड 
 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है। धोनी को गुरुवार को घोषित अनुबंध के किसी भी वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद धोनी की टीम में वापसी की संभावनाएं बेहद कम हो गयी हैं। माना जा रहा है कि अनुबंध से बाहर कर बोर्ड ने धोनी को स्पष्ट संकेत दे दिये हैं कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिये। 
बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए अनुबंध सूची जारी की है। इसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को ए प्लस ग्रेड में रखा गया है। वहीं रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ग्रेड ए में रखा गया है।
वहीं बोर्ड ने ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल को ग्रेड बी  में रखा है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड सी में रखा गया है। एक प्लस ग्रेड में साल के सात करोड़, ए ग्रेड में पांच जबकि बी में तीन जबकि सी में एक करोड़ रुपये की राशि मिलती है। 
ए प्लस ग्रेड 
विराट कोहली
रोहित शर्मा
जसप्रीत बुमराह

ए ग्रेड 
आर अश्विन
रविंद्र जडेजा
भुवनेश्वर कुमार
मोहम्मद समी
चेतेश्वर पुजारा
केएल राहुल
अंजिक्य रहाणे
शिखर धवन
इशांत शर्मा
कुलदीप यादव
ऋषभ पंत

बी ग्रेड 
रिद्धमान साहा
उमेश यादव
युजवेंद्र चहल
हार्दिक पांड्या
मयंक अग्रवाल

सी ग्रेड 
केदार जाधव
नवदीप सैनी
दीपक चाहर
मनीष पांडेय
हनुमा विहारी
शार्दुल ठाकुर
श्रेयस अय्यर
वॉशिंगटन सुंदर 

Related Posts