YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

बिंदल होंगे भाजपा हिमाचल के नए अध्यक्ष!, जेपी नड्डा के हैं करीबी 

बिंदल होंगे भाजपा हिमाचल के नए अध्यक्ष!, जेपी नड्डा के हैं करीबी 

बिंदल होंगे भाजपा हिमाचल के नए अध्यक्ष!, जेपी नड्डा के हैं करीबी 
हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की कमान राजीव बिंदल के हाथों आने की संभावना है। राजीव बिंदल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी हैं। राज्य में पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राज्य अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरने से पहले बिंदल हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के पद से शुक्रवार को इस्तीफा देंगे। उन्होंने बताया कि बिंदल के नाम पर पार्टी में पहले ही सहमति बन चुकी है। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर करने की प्रक्रिया शुक्रवार को यहां चक्कर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संभवत: 24 घंटे तक चल सकती है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी देवधर चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे।

Related Posts