YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार

आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार

आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार  
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में करने वाली आलिया ने हर एक में एक नया किरदार निभाया है। 2012 में आलिया की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इसके बाद से ही आलिया आगे बढ़ती रही है। हाईवे, डियर जिंदगी और राजी में भी आलिया ने हट कर भूमिकाएं निभाई हैं। अब आलिया की नई फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को इंतजार है इसमें भी आलिया एक अलग तरह की भूमिका में दिखेंगी। 
फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी 
संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' से आलिया का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में आलिया का ये अब तक का सबसे अलग रुप है। आलिया इसमें एक माफिया लड़की  की भूमिका निभा रही हैं। इसमें गाढ़े काजल, लाल बिंदी, चोकर नेकलेस और मेकअप के साथ आलिया का किरदार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। आलिया ने फिल्म के अपने दो लुक शेयर किए हैं। एक फोटो में आलिया का पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरे में आलिया के लुक का क्लोजअप है।
इससे पहले आलिया ने फिल्म हाईवे में एक युवा लड़की की भूमिका निभाई थी। फिल्म में आलिया की शादी पक्की होने के बाद वे घर से किडनैप हो जाती हैं। इस पूरी फिल्म में आलिया ने एक जोड़ी गंदे कपड़े, मेस्सी हेयर और धूल में सने पैरों के साथ शूटिंग की थी। फिल्म इम्तियाज खान ने निर्देशित की थी। आलिया के साथ इसमें रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आए थे। 
वहीं फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया ने कुमारी पिंकी का किरदार निभाया था। हॉकी खेलना पसंद करने वाली पिंकी, बिहार से भागकर पंजाब आती हैं और ड्रग्स के जंजाल में फंस जाती हैं। फिल्म में आलिया का किरदार काफी रियल दिखाया गया। गांव की रहने वाली लड़की का किरदार आलिया ने बखूबी निभाया। 
फिल्म डियर जिंदगी  में आलिया के किरदार का नाम कायरा होता है। ये अपने ब्रेकअप से उबर रही होती हैं। साथ ही निर्देशक बनने की कोशिश भी कर रही होती हैं। दोनों के जाल में फंसते हुए ये अवसाद में चली जाती हैं और समझ नहीं आता की क्या सही है उनके लिए और क्या गलत। ऐसे में शाहरुख खान इनकी मदद करते हैं। इस फिल्म में आलिया के लुक को काफी तरोताजा और युवा रखा गया है जिसमें आलिया काफी क्यूट दिखाई दी हैं। लड़कियों में आलिया का ये लुक काफी लोकप्रिय हुआ था। 
वहीं फिल्म राजी में आलिया ने एक कश्मीरी जासूस का किरदार निभाया है। कश्मीरी लुक में आलिया बेहद मासूम लगी हैं। फिल्म में आलिया एक पाकिस्तानी आर्मी चीफ से निकाह करती हैं और अपने देश भारत के लिए वहां जाकर जासूसी का काम। बिना मेकअप का आलिया का ये लुक काफी सराहा गया था। 

Related Posts