
अजय और काजोल तानाजी से छाये
अभिनेता अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने जोरदार कमाई की है। इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया गया है उसका भी इसे लाभ मिला है। इसने कमाई के मामले में दीपिका की फिल्म छपाक को कहीं पीछे छोड़ दिया है। तानाजी ने महज चार दिन में ही 75.68 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म से काजोल और अजय 11 साल बाद पर्दे पर एकसाथ आए हैं। तानाजी अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है।अजय काजल पहले भी कई फिल्मों में एक साथ आये हैं पर तानाजी सबसे सफल रही है।
अजय देवगन और काजोल पहली बार फिल्म हलचल के लिए साथ आए थे। ये फिल्म 1995 में आई थी।
उनकी फिल्म इश्क ने 24.93 करोड़, दिल क्या करे ने 8.95 करोड़, गुंडाराज ने 5.08 करोड़, हलचल ने 20.29 करोड़, राजू चाचा ने 10.69 करोड़, प्यार तो होना ही था ने 21.51 करोड़, टूनपुर के सुपरहीरो ने 3.55 करोड़, यू मी एंड हम ने 20.98 करोड़ कमाए थे।
फिल्म तानाजी में अजय तानाजी के किरदार में हैं. वहीं काजोल सावित्री बाई के किरदार में हैं। काजोल अजय की पत्नी बनी हैं। दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी हैं।
अब देवी में नजर आयेंगी काजोल
अभिनेत्री काजोल अब शार्ट फिल्म्स की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं और उनकी पहली फिल्म देवी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।फिल्म देवी में काजोल के साथ श्रुति हासन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बावरे, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, शिवानी रघुवंशी और यशस्विनी दयामा हैं। ये फिल्म नौ महिलाओं की कहानी बयां करती है जो एक छोटे कमरे में रहती हैं। ये 9 महिलाएं अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेल रही हैं और उन्हें ऐसे में अपने स्पेस को शेयर करना पड़ता है और अपनी कहानी को ऐसे देश के सामने रखना है जो दर्द और ट्रेजेडी को साधारण बात समझने लगा है।
शार्ट फिल्म देवी को सिर्फ दो दिनों में शूट किया गया है। इसे निरंजन अय्यंगर और रायन स्टीफेन मिलकर इलेक्ट्रिक एपल्स एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की निर्देशक और लेखिका प्रियंका बनर्जी हैं। काजोल के अलावा इससे श्रुति हासन भी डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।
काजोल ने इस स्पेशल प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं देवी से बेहतर विषय अपनी पहली शार्ट फिल्म के तौर पर किसी और चुन ही नहीं सकती थी। ये एक पावरफुल स्टेटमेंट है, जिसे प्रियंका ने बहुत अच्छे से लिखा है। ये ऐसी फिल्म है जिसे दुनिया के साथ शेयर करना जरूरी है। खासकर आज के समय में। मैं ज्योति का किरदार निभा रही हूं, जो मुझसे बहुत अलग है। लेकिन हम दोनों में बहुत सी समानताएं भी हैं। आज के समय में देवी जैसी फिल्म का आना जरूरी है।