YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

फांसी वाली कोठरी में ले जाए गए निर्भया के दोषी -आज तय होगी फांसी की नई तारीख

फांसी वाली कोठरी में ले जाए गए निर्भया के दोषी -आज तय होगी फांसी की नई तारीख

फांसी वाली कोठरी में ले जाए गए निर्भया के दोषी -आज तय होगी फांसी की नई तारीख
 निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल परिसर के कारावास नंबर तीन में स्थानांतरित किया गया जहां उन्हें फांसी पर लटकाया जाना है। जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मामले में आरोपी विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी। हालांकि, दिल्ली सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया था कि एक दोषी की दया याचिका लंबित होने के मद्देनजर फांसी को स्थगित किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि नई तारीख क्या होगी, जेल अथॉरिटीज के जवाब से तय होगा। जेल प्रशासन को आज दोपहर साढ़े 3 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट देनी है। जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमनें चारों दोषियों को जेल संख्या तीन में स्थानांतरित कर दिया है, जहां पर फांसी दी जानी है। उन्होंने बताया कि अभी तक विनय शर्मा को तिहाड़ की जेल संख्या चार में रखा गया था जबकि मुकेश और पवन जेल संख्या दो में रखे गए थे। तिहाड़ में फांसी का तख्ता जेल नंबर-3 में है, जिसमें संसद हमले के दोषी आतंकवादी अफजल को रखा गया था। यहां फांसी वाली कोठरी से लगते हुए ही 16 हाई रिस्क सेल हैं। फांसी की कोठरी करीब 50 स्क्वायर मीटर की जगह में बनाया गया है। इसके गेट पर हमेशा ताला लगा रहता है।
कोठरी में अंदर लेफ्ट साइड में फांसी का तख्ता
फांसी कोठरी में अंदर घुसते ही लेफ्ट साइड में फांसी का तख्ता है। इसमें फांसी देने वाले प्लैटफॉर्म के नीचे एक बेसमेंट बनाया गया है। बेसमेंट में जाने के लिए करीब 20 सीढिय़ां हैं। जिनसे नीचे उतरकर फांसी पर लटकाए गए कैदी का शव बाहर निकाला जाता है। फांसी कोठरी के ऊपर कोई छत नहीं है। इससे नजदीक एक छोटा सा पार्क भी बनाया गया है। जहां इन 16 सेल में रखे जाने वाले खतरनाक कैदी सैर करते हैं।

Related Posts