YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

विनेश ने रोम में स्वर्ण जीता 

विनेश ने रोम में स्वर्ण जीता 

विनेश ने रोम में स्वर्ण जीता 
 भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता है। विनेश ने खिताबी मुकाबले में इक्वाडोर की लुइसा एलिजाबेथ वाल्वरडे को 4-0 से हराया। यह विनेश का साल 2020 का पहला स्वर्ण पदक भी है। विनेश ने इससे पहले सेमीफाइनल में चीन की कियानयु पांग को 4-2 से हराया था। विनेश ने इस टूर्नामेंट में अब तक दो रजत पदक जीते हैं। 
विनेश ने पहले दौर में यूक्रेन की क्रिस्टिना बेरेजा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 और क्वार्टर फाइनल में चीन की लैनुआन लुओ को 15-5 से हराया। बेरेजा के खिलाफ विनेश ने ‘डबल लेग’ आक्रमण से जीत हासिल की जबकि लुओ पर जीत के लिए उन्हें जमकर संघर्ष करना पड़ा। लुओ मजबूत विरोधी थीं जो पहले पीरियड के बाद 5-2 से बढ़त बनाए थीं पर विनेश ने शानदार प्रयासों से दूसरे पीरियड में अंक हासिल किये। दो बार उन्होंने लुओ को गिराया।

Related Posts