YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शबाना को देखने अस्पताल पहुंची शिबानी दांडेकर

शबाना को देखने अस्पताल पहुंची शिबानी दांडेकर

शबाना को देखने अस्पताल पहुंची शिबानी दांडेकर
 वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ऐक्सिडेंट हो गया था। इस सड़क दुर्घटना में घायल हुईं शबाना आजमी को तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें शाम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बीती रात ऐक्ट्रेस को देखने के लिए बी-टाउन सिलेब्स का अस्पताल में तांता लगा रहा। इसके अलावा उनके फैमिली मेंबर्स अस्पताल पहुंचे। शबाना आजमी को देखने के लिए फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। इन दोनों के अलावा जोया अख्तर, आशुतोष गोवारिकर रितेश देशमुख, फराह खान, बोनी कपूर सहित अन्य सिलेब्स अस्पताल पहुंचे।

Related Posts