YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

शाहीन बाग में फोटो खिंचाने वाले ही जेएनयू में लगाते थे-'घर-घर पैदा होंगे अफजल' नारा : गिरिराज 

शाहीन बाग में फोटो खिंचाने वाले ही जेएनयू में लगाते थे-'घर-घर पैदा होंगे अफजल' नारा : गिरिराज 

शाहीन बाग में फोटो खिंचाने वाले ही जेएनयू में लगाते थे-'घर-घर पैदा होंगे अफजल' नारा : गिरिराज 
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया में हो रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन कानूनों को लेकर बेवजह विवाद किया जा रहा है। इनके लागू होने से किसी भी वर्ग का नुकसान नहीं है। प्रदर्शन कर रहे लोग इसका विरोध केवल माहौल खराब करने के लिए कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग प्रदर्शन के नाम पर शाहीन बाग जाकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ये वही लोग हैं, जो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 'घर-घर पैदा होंगे अफजल' के नारे लगाते थे।
संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की बढ़ती मांग के बीच औरतों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने रविवार को जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया विश्वविद्यालय के गेट से शाहीन बाग तक सीएए विरोधी मार्च निकाला। इस मार्च में शामिल कुछ स्थानीय लोग महात्मा गांधी तो कुछ बीआर आंबेडकर बनकर मार्च का हिस्सा थे जबकि तीन लोग कैदियों की पोशाक में जंजीरों में बंधे हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बने हुए थे। 
प्रदर्शनकारी 'आज़ादी' और 'सीएए-एनआरसी पर हल्ला बोल' और अन्य नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने संकेत के तौर पर एक 'डिटेंशन कैंप' को भी प्रदर्शित किया, जिसके भीतर विभिन्न धर्मों के छोटे बच्चे बैठे थे। पिछले एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के शाहीन बाग में लोग सीएए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। मार्च में कई लोगों के हाथ में मोमबत्तियां तो कई के हाथ में 'हम सीएए, एनआरसी और एनपीआर को अस्वीकार करते हैं', हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई' लिखी तख्तियां थीं।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हुबली (कर्नाटक) में कहा कि जो लोग सीएए के खिलाफ हैं, वे दलित विरोधी हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म के आधार पर बांटा है। अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह साबित करने की चुनौती दी कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय मुस्लिम की नागरिकता छीन लेगा। साथ ही उन्होंने गांधी को यह कानून पूरा पढ़ने की सलाह भी दी। अमित शाह ने हुबली में भाषण के दौरान कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, सीएए में ऐसी कोई धारा नहीं है जो मुसलमानों की नागरिकता लेने की बात करती हो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जद(एस), बसपा और सपा पर सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

Related Posts