YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

देश का हर शहर बन गया है शाहीन बाग: तेजस्वी

देश का हर शहर बन गया है शाहीन बाग: तेजस्वी

देश का हर शहर बन गया है शाहीन बाग: तेजस्वी 
- यह जन विरोधी कानून है, इसे बर्दाश्त नहीं ‎किया जाएगा
बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली का हर शहर अब दिल्ली का शाहीन बाग बन गया है। उन्होंने यह बात एनआरसी, सीएए के खिलाफ राजधानी पटना के सब्जीबाग में चल रहे धरना कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने दो टूक कहा कि इस कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यह जन विरोधी कानून है। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। गौरतलब है ‎कि सीपीआई के कन्हैया कुमार, जाप के पप्पू यादव और तेजप्रताप यादव के बाद तेजस्वी यादव इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ पहुंचे। तेजस्वी ने कहा कि मां और मुल्क नहीं बदले जाते ऐसे में भाजपा और संघ का देश नहीं है जो बात बात पर कहते हैं पकिस्तान चले जाने को। 
उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि नीतीश बेचैन हैं इसलिए मानव श्रृंखला बना रहे हैं। इसमें जबरन लोगों को मानव श्रंखला में शामिल कराया गया। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री नीतीश सिर्फ अपना चेहरा चमका रहे हैं जबकि कहानी ये है कि राज्य में लॉ एंड आर्डर खराब है, देश जल रहा है, और नीतीश चुप हैं। छोटे-छोटे बच्चों को ट्रैक्टर-टेपों पर जानवरों की तरह लादकर मानव श्रंखला में लाया गया और उन्हें जबरदस्ती लाइन में खड़ा कर दिया गया। ठंड के चलते बच्चों को स्कूल से छुट्टियां दे दी जाती हैं, लेकिन इसी ठंड में छोटे-छोटे बच्चों को सुबह से लाकर कतार में लगाया गया, इस वजह से कई बच्चे बीमार पड़ गए। तेजस्वी ने जल जीवन हरियाली पर हो रही यात्रा को और मानव श्रृंखला को महज दिखावा बताया। मुख्यमंत्री नीतीश मामले से भटकाने की कोशिश के लिए सब कुछ कर रहे हैं। तेजस्वी ने इसे सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया।

Related Posts