YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन के साथ आरजेडी लड़ेगी 4 सीटों पर चुनाव

दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन के साथ आरजेडी लड़ेगी 4 सीटों पर चुनाव

दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन के साथ आरजेडी लड़ेगी 4 सीटों पर चुनाव
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में विधानसभा की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा। राजद के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि राजद ने शुरुआत में कांग्रेस से दिल्ली में 10 प्रतिशत सीट मांगी थी लेकिन अंत में यह तय हुआ कि पार्टी चार सीटों- बुराड़ी, किराड़ी, पालम और उत्तमनगर से लड़ेगी। 
उन्होंने कहा, इन चार सीटों के लिए हमारे पास 39-40 प्रत्याशियों की सूची है और हमारा एसडब्ल्यूओटी (ताकत, कमजोरी, अवसर, जोखिम) विश्लेषण जारी है। हम सोमवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है। राजद दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या होने का लाभ लेना चाहती है और अपने वरिष्ठ गठबंधन सहयोगी की मदद से शहर में अपना खाता खोलने की उम्मीद कर रही है। झा ने कहा, हम सभी चार सीटों पर अच्छी टक्कर देंगे।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि गठबंधन कांग्रेस को आप को चुनौती देने के उसके प्रयासों में मदद करेगा और भरोसा जताया कि उनकी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार तक शासन किया है। वह पहली बार किसी अन्य पार्टी के साथ दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उतर रही है। 
सीएए और एनआरसी के खिलाफ खुल कर नहीं बोलने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, हम केजरीवाल के विरोधी नहीं हैं लेकिन हमें मूलभूत मुद्दों पर उनकी चुप्पी पसंद नहीं है जिन पर फिलहाल बातचीत चल रही है। राजद की दिल्ली में मौजूदगी रही थी और उसने यहां चुनाव भी लड़ा था। चुनाव पूर्व हुए गठबंधन में उसे मिली सीटों में से, पार्टी किराड़ी, बुराड़ी और पालम सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है लेकिन उसे हार मिली थी।

Related Posts