YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

 दिल्ली में आप पार्टी ने जनता से झूठ बोलने का इतिहास रचा: श्याम जाजू 

 दिल्ली में आप पार्टी ने जनता से झूठ बोलने का इतिहास रचा: श्याम जाजू 

 दिल्ली में आप पार्टी ने जनता से झूठ बोलने का इतिहास रचा: श्याम जाजू 
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने आज प्रदेश कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के नेता, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमेन, अखिल भारतीय श्रमिक संघ के राष्ट्रीय संस्थापक व अध्यक्ष एवं वाल्मिकी महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव संतलाल चावरिया को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित करवाया। इस अवसर पर मीडिया सह-प्रमुख महेश वर्मा भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुये संत लाल चावरिया का मैं स्वागत करता हूं और ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है कि वो संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें। दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी ने जनता से झूठ बोलने का इतिहास रचा है। आज मुख्यमंत्री केजरीवाल के अहंकार के कारण लोग लगातार आम आदमी पार्टी से पलायन कर रहे है। भाजपा एक मात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के सम्मान का हमेशा ध्यान रखती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर लोग भाजपा परिवार में सम्मिलित हो रहे है। अनुसूचित जाति समाज के लोगों को आम आदमी पार्टी निम्न स्तर पर आंकती है जिसके कारण समाज के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ करने वाली पार्टी है और हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। नामुमकिन लगने वाले कामों को मुमकिन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अतुलनीय लोककल्याणकारी क्षमता का परिचय दिया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, राम मन्दिर के निर्माण का फैसला आना, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय ने करोड़ो देशवासियों को प्रभावित किया है। संत लाल चावरिया ने कहा कि केजरीवाल ने बाल्मिकी समाज के संत शिरोमणी चीना जी महाराज का कई बार अपमान किया है। दिल्ली के सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष होने के नाते मेरी बातों को सुना नहीं जाता था बल्कि मेरे निर्णयों पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये जाते थे। बिजली पानी के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने वाले केजरीवाल ने अनुसूचित जाति जन जाति समाज से आने वाले लोगों का सदैव दोहन किया है। केजरीवाल की दमनकारी नीतियों के कारण मेरा आम आदमी पार्टी से मोह भंग हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के प्रति कर्तव्यपरायणता से मैं प्रभावित होकर भाजपा परिवार में सम्मिलित हुआ हूं।

Related Posts