YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अनुराग सिंह ठाकुर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के चलते “चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 “ के अवॉर्ड से सम्मानित

अनुराग सिंह ठाकुर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के चलते “चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 “ के अवॉर्ड से सम्मानित

अनुराग सिंह ठाकुर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के चलते “चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 “ के अवॉर्ड से सम्मानित
अनुराग ठाकुर भारत सरकार के इकलौते केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें इस वर्ष इस वर्ष चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
 पूर्व राष्ट्रपति  प्रणव मुखर्जी के दिल्ली स्थित आवास 10 राजाजी मार्ग व विज्ञान भवन,नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए चैंपियनस फ़ॉर चेंज-2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
अनुराग सिंह ठाकुर को सामाजिक कल्याण, विशेष रूप से हेल्थकेयर, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  वह इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी सरकार के एकमात्र केंद्रीय मंत्री हैं।
देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व पूर्व एनएचआरसी चेयरमैन जस्टिस केजी बालकृष्णन व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने इस अवॉर्ड के नॉमिनेशन और चयन की प्रक्रिया के ज्यूरी की अध्यक्षता की। पूरे भारत में इस सम्मान के लिए चुने गए पुरस्कार विजेताओं में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, आचार्य बालकृष्ण, अध्यक्ष पतंजलि आयुर्वेद , अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।  भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र केंद्रीय मंत्री हैं।
अनुराग सिंह ठाकुर वर्तमान की मोदी सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं और युवाओं के बीच काफ़ी लोकप्रिय है।वह अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।श्री अनुराग ठाकुर की इन पहल को देश के कई क्षेत्रों में अपनाया जा रहा है।
इस अवॉर्ड को पूरे हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल बताते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा”ये अवॉर्ड ना सिर्फ़ मेरा नहीं बल्कि पूरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का है क्योंकि किसी भी जनसेवा पहल की सफलता में जनभागीदारी,सबके सम्यक् प्रयासों व सर्वजन की भागीदारी सम्मिलित होती है इसलिए मेरा ये अवॉर्ड हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को समर्पित है।
“मेरे संसदीय क्षेत्र में किए गए सभी सामाजिक प्रयासों को अंत्योदय के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।  प्रत्येक पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल या महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करना है।मेरा दृढ़ विश्वास है कि अच्छी शिक्षा और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा पर सभी का एक समान अधिकार है।इसी तरह खेल सामाजिक सहभागिता,अनुशासन व व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा शुरू किए गए सभी कार्यक्रम अपने उदेश्य को पूरा करने में सफल हुए हैं और ये आगे भी बिना किसी रुकावट के जनकल्याण में क्रियान्वित रहेगी”
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चलने वाली सांसद मोबाइल स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवा “अस्पताल” के मॉडल को आज देश के विभिन्न राज्यों में अपनाया जा रहा है।लोगों को उनके घर द्वार पर निःशुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की इस मुहिम ने अपनी सेवा के 18 महीनों में अब तक 1,89,554  लोगों को लाभान्वित कर चुकी है।सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की कार्यप्रणाली को पूरे देश में सराहा जा रहा है और कई सांसद,विधायक,विधानपरिषद सदस्य अपने क्षेत्रों में इस मॉडल को लागू कर रहे हैं।
ठीक इसी तरह सांसद स्टार खेल महाकुम्भ की 5 खेल प्रतियोगिताओं में 42,700 से ज़्यादा युवा जुड़कर हिमाचल में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हुए नशे के ख़िलाफ़ जंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर चुके हैं।शिक्षा के क्षेत्र में सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम ने अपने अनूठे कॉन्सेप्ट के माध्यम से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।सांसद भारत दर्शन मेधावी छात्रों को हवाई यात्रा के ज़रिए देश के विभिन्न हिस्सों और विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में ले जाकर उनके बौद्धिक विकास को एक नया आयाम देने का कार्यक्रम था जिसे शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित जनों व बुद्धिजीवियों ने सराहा है। चैंपियंस ऑफ चेंज ’अवार्ड्स का आयोजन इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) द्वारा किया जाता है, जो कि भारत सरकार द्वारा गैर-लाभकारी कंपनी है।

Related Posts