YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारतीय मुक्केबाजों को नेशंस कप में चार रजत पदक

भारतीय मुक्केबाजों को नेशंस कप में चार रजत पदक

भारतीय मुक्केबाजों को नेशंस कप में चार रजत पदक
भारतीय मुक्केबाजों ने नेशंस कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत पदक जीते हैं। अनुभवी एम मीना कुमारी ने 54 किलो वर्ग में रजत जीता। खिताबी मुकाबले में मीना को इटली की जियोरदाना सोरेंतिनो ने 4-1 से हराया। मीना के आलावा मोनिका ने 48 किलो वर्ग और रितु ग्रेवाल ने 51 किलो और भाग्यवती कचारी ने 75 किलो वर्ग में रजत हासिल किया। मोनिका को रूस की लूलिया सी ने बंटे हुए फैसले के आधार पर हराया जबकि रितु को चीन की केइ यान ने 4-0 से पराजित किया। राष्ट्रीय चैम्पियन कचारी को मोरक्को की खदीजा मार्डी ने 4- से हराया। इसके अलावा पवित्रा को 60 किलो और प्विलाओ बासुमतारी को भी 64 किलो वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

Related Posts