YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल
भाजपा के 40 से अधिक प्रत्याशियों ने आज अपने दल-बल के साथ नामांकन दाखिल किया, जिसमें राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओ पी शर्मा, जगदीश प्रधान व प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं। नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 
आज नामांकन भरने वालों में से मुख्य रूप से स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश जेपी, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आशीष सूद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा राय, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, अनिल झा, अजीत खरखरी, डॉ. महेंद्र नागपाल, राजेश गहलोत, ब्रह्म सिंह तंवर, मोहन सिंह बिष्ट, नरेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटिया, जिलाध्यक्ष विजय पंडित, अजय महावर सहित अन्य प्रमुख प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, पूर्व विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री कपिल मिश्रा, अनिल वाजपेयी, एस सी वत्स, प्रदेश मंत्री विक्रम बिधूड़ी, पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया कल नामांकन करने वालों में प्रमुख हैं। इसके साथ ही शेष सभी भाजपा प्रत्याशी भी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

Related Posts