YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगा घना कोहरा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगा घना कोहरा

      26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगा घना कोहरा  
। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली घने कोहरे में डूबी रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जनवरी के दिन घना कोहरा पड़ सकता है। जबकि, इसके अगले दिन हल्की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में मंगलवार के दिन सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दिन निकलने के साथ ही सूरज निकल आया और कई जगहों पर धूप खिल गई। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। बुधवार को हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

Related Posts