YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

‘‘दासता'' से बचना चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें  :  गिरिराज सिंह 

‘‘दासता'' से बचना चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें  :  गिरिराज सिंह 

‘‘दासता'' से बचना चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें  :  गिरिराज सिंह 
 दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के लिए वोट करने को कहा। सिंह ने कहा कि यदि लोग ‘‘दासता'' से बचना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह'' देने का आरोप भी लगाया। ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग'' को मुंहतोड़ जवाब देने तथा राष्ट्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाला दिल्ली विधानसभा चुनाव केवल एक नयी विधानसभा चुनने के लिए नहीं है बल्कि देश की दिशा बदलने का चुनाव है।
 गिरिराज सिंह ने कहा,‘‘ नहीं तो आपको याद ही होगा कि कैसे मुट्ठीभर मुगलों ने आर्यावर्त के समय में हम पर हमला किया था। हम कुछ आलसी, लालची और राष्ट्रद्रोही लोगों के कारण सालों तक गुलाम बने रहे। यदि आप इस गुलामी से बचना चाहते हैं तो आप सब जातिवाद से ऊपर उठें और दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर से देखें आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है, वहीं कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी दिये हैं और अन्य चार सीट अपने सहयोगी आरजेडी के लिए छोड़ा है। वहीं बीजेपी ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 3 सीट अपने सहयोगी जेडीयू और एलजेपी के लिए छोड़ा है।।'' गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे और 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के संकेत अबतक देखे जा रहे हैं।

Related Posts