YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

मॉडल से लेकर कैब वाले तक केजरीवाल के सामने उतरे 

मॉडल से लेकर कैब वाले तक केजरीवाल के सामने उतरे 

मॉडल से लेकर कैब वाले तक केजरीवाल के सामने उतरे 
नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने कैबवाले से लेकर डीटीसी के पूर्व कर्मचारी और मॉडल समेत 92 प्रत्याशी उतरे हैं। 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी कारण केजरीवाल को पर्चा भरने के लिए छह घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ गया था। हालांकि केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र की खूबसूरती बताया था। नई दिल्ली से प्रत्याशियों की सही संख्या शुक्रवार यानि नामांकन वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल नई दिल्ली से 93 प्रत्याशी हैं।
- कौन-कौन मैदान में 
नामांकन के लिए केजरीवाल को टोकन संख्या 45 मिला था। उनके पूर्व चार ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता प्रत्याशी के रूप में कतार में थे, जो 2011 के इंडिया अंगेंस्ट करप्शन आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। प्रत्याशियों में 10 डीटीसी के पूर्व संविदा कर्मचारी हैं। 5 कैब चालक हैं। एक और नाम जो चर्चा में है, वह है राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी व मॉडल शैलेंद्र सिंह शैली का, जो फिल्म चक दे इंडिया में अभिनय कर चुके हैं। शैलेंद्र 2009 में चर्चा में आए थे। मंदिर मार्ग पर बस में आग लग गई थी। शैली ने तब यात्रियों की जान बचाई थी। वे कहते हैं कि हम स्वराज लाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
- कुछ दिखे नाराज  
नामांकन दाखिल करने वाले एक और प्रत्याशी मनोज शर्मा पूर्व संविदा कर्मचारी हैं। मनोज का कहना है कि उन्होंने 2018 में समान वेतन के लिए प्रदर्शन किया था। इस कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया था। वहीं, पवन कुमार कैब चालक हैं। वे कहते हैं ऑटो रिक्शा का किराया तो रिवाइज किया गया, लेकिन कैब चालकों के लिए कोई योजना नहीं है।

Related Posts