YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

प्रियंका गांधी वाड्रा अब पूरी रणनीति के साथ यूपी में योगी सरकार से मोर्चा लेने की तैयारी में

प्रियंका गांधी वाड्रा अब पूरी रणनीति के साथ यूपी में योगी सरकार से मोर्चा लेने की तैयारी में

प्रियंका गांधी वाड्रा अब पूरी रणनीति के साथ यूपी में योगी सरकार से मोर्चा लेने की तैयारी में
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब पूरी रणनीति के साथ यूपी की योगी सरकार से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया और किसानों के मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रियंका गांधी हमेशा से सक्रिय रही हैं। इस बीच यहां चल रहे कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार (22 जनवरी) को प्रियंका गांधी देर रात तक मौजूद रहीं। प्रियंका ने यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ लंबी चर्चा की। प्रशिक्षण शिविर और पीसीसी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया। बैठक में यूपी की राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन हुआ और आगामी अभियानों, आंदोलनों और रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी।
यूपी की योगी सरकार को लगातार घेरने वालीं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी नेताओं की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय हुई। पार्टी ने तय किया कि ब्लॉक से लेकर लखनऊ तक सरकार को किसानों की बदहाली पर घेरा जाएगा। साथ ही किसानों के मुद्दे पर नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम के साथ हर ब्लॉक में किसानों के घरों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर उनकी पीड़ा सुनेंगे। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी घेराव करेंगे। किसान आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च भी किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता किसान मांग पत्र भरा कर किसानों की समस्याओं को इकठ्ठा करेंगे और किसानों के मांग पत्र को लेकर तहसील, जिला मुख्यालय और अन्य प्रशासनिक केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Posts