YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगी महिलाएं: शर्मिष्ठा मुखर्जी 

दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगी महिलाएं: शर्मिष्ठा मुखर्जी 

दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगी महिलाएं: शर्मिष्ठा मुखर्जी 
 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का महिला संगठन विशेष तैयारियां कर रहा है। चुनाव को लेकर दिल्ली की महिलाएं किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं सहित अन्य विषयों पर दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी से बातचीत की है। दिल्ली में महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। केंद्र की मोदी और दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर तमाम वायदे किए लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। चुनाव में वायदे तो किए गए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। सीसीटीवी की निगरानी नहीं होती। 4 साल गुजर जाने के बाद बसों में मार्शल नियुक्त किए गए हैं। लेकिन, सरकार यह तक नहीं बता रही है कि मार्शलों की नियुक्ति किन आधारों पर की गई है। यह एक प्रकार का घोटाला है, जिसमें ‘आप' कार्यकर्ताओं को नौकरी दी गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। दिल्ली की सत्ता में आने पर कांग्रेस न्याय योजना के कुछ हिस्सों को लागू करेगी। गरीब परिवारों की बुजुर्ग महिला को सालाना 72 हजार रुपये की राहत पहुंचाई जाएगी। दिल्ली की महिलाएं देश के अन्य हिस्सों से ज्यादा पढ़ी-लिखी और जागरूक हैं। यहां हर किसी की अपनी सोच है। वो जमाना गया कि पति जहां कहेगा महिलाएं वहीं पर वोट देंगी। महिलाएं अपनी समझ से वोट देती हैं। महंगाई और महिला सुरक्षा दिल्ली की महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा बेरोजगारी का मुद्दा भी दिल्ली की महिलाएं और पुरुष, दोनों के लिए बेहद अहम है। कांग्रेस ने 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसकी तुलना में भाजपा ने 6 और आम आदमी पार्टी ने 7 ही महिला उम्मीदवार उतारे हैं। महिला कांग्रेस पूरे दमखम से महिला उम्मीदवारों को जिताने में जुटी हुई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने यहां महिला मोर्चा को खास तवज्जो देते नहीं दिख रहे हैं। इसकी तुलना में महिला कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Related Posts