YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

)भाजपा सत्ता में आई तो लगाएगी स्मॉग टावर -भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया वादा 

)भाजपा सत्ता में आई तो लगाएगी स्मॉग टावर -भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया वादा 

)भाजपा सत्ता में आई तो लगाएगी स्मॉग टावर
-भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया वादा 

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आई तो  60 स्मॉग टावर लगवाएगी। ऑनलाइन चौपाल के प्रतिभागियों को जवाब देते हुए तिवारी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं करने के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रचार के लिए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया। सत्ता में आने के बाद भाजपा दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए 60 स्मॉग टावर लगवाएगी।  तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार  विफल  हो गई है और दिल्ली के लोग भगवा पार्टी को  बहुत हुआ दिल्ली का नुकसान, अब भाजपा करेगी इसका समाधान  के नारे के साथ समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाली भाजपा आगामी चुनावों में जीत हासिल करेगी। बता दे कि मनोज तिवारी द्वारा आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार को एक ट्विटर चौपाल का आयोजन किया था जिसमें वे आम लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

Related Posts