YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

एक बात समझ लीजिए लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन करनी पड़ेगी सख्ती : साक्षी महाराज

एक बात समझ लीजिए लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन करनी पड़ेगी सख्ती : साक्षी महाराज

एक बात समझ लीजिए लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन करनी पड़ेगी सख्ती : साक्षी महाराज
-शाहीन बाग पर भाजपा सांसद का विवादित बयान 
दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने कहा मुझे लगता है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते, एक दिन आएगा कि जब कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा, 84 में सिखों की हत्या या कश्मीरी पंडित के जबरन पलायन के बाद गांधी परिवार ने एनएचआरसी जाने की जहमत नहीं उठाई थी। अब उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई में मानवाधिकारों का हनन दिखाई देता है। मैं पीएम मोदी-शाह की धैर्य की तारीफ करता हूं, जो इतनी गाली-गलौज के बाद भी चुप हैं। 

Related Posts