YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों पर भरोसा 

कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों पर भरोसा 

कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों पर भरोसा 
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का भरोसा है। प्रियंका गांधी को अपने विधानसभा क्षेत्र में भेजने के लिए लगभग सभी प्रत्याशियों ने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है। उनके बाद सबसे ज्यादा आग्रह राहुल गांधी के लिए किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की ओर से प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करती हुई दिख सकती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूं तो उत्तर प्रदेश में ही होने वाले आंदोलन कार्यक्रमों व सांगठनिक कार्यक्रमों में शिरकत करती रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली में दो रोड शो किए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में ज्यादातर प्रत्याशी उनका कार्यक्रम अपनी विधानसभा में कराना चाह रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने हाल ही में 40 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की थी। इसमें पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद समेत तमाम नेताओं को शामिल किया था। इनके अलावा पार्टी के स्टार प्रचारकों में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी शामिल किया है। हालांकि, इनमें से किसी भी स्टार प्रचारक का कार्यक्रम अभी दिल्ली में नहीं हुआ है।

Related Posts