YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने लोगों को बनाया दीवाना

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने लोगों को बनाया दीवाना
 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने जलवे से एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। दरअलअ, उन्होंने अपने स्टाइल से खुद को स्पॉटलाइट में ला खड़ा किया है। उन्होंने निक के साथ ग्रैमी 2020 के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपने ओर खींचा। क्यों‎कि इस दौरान में सभी की नजरें सिर्फ प्रियंका पर टिकी हुईं थी। बताया जा रहा है ‎कि प्रियंका के इस लुक ने जॅनिफर लोपैज के याद दिला दी। बता दें ‎कि प्रियंका और निक ने संगीत के सबसे बड़े अवार्ड नाइट के 62वें संस्करण के लिए लॉस एंजेलिस स्टेपल्स सेंटर में एक हेड-टर्निंग में एंट्री की। इस दौरान प्रियंका काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। ‎फिलहाल अवार्ड नाइट से प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं 2000 में जॅनिफर भी कुछ ऐसे ही लुक में नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने डीप नेक लाइन का का व्हाइट गाउन पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग डायमेंड इयररिंग पहनी हुई है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है। प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें तीनों जोनस ब्रदर्स अपने कपल के साथ नजर आ रहे हैं। उसमें प्रियंका ने कैप्शन लिखा ‎कि "सो प्राउड ऑफ दिस फैम। बधाई हो जोनस ब्रदर्स... तुम लोगों ने तहलका मचा दिया।"  बताया गया ‎कि इस तस्वीर में तीनों भाई और अपने-अपने पार्टनर्स के साथ एक ही तस्वीर में हैं। 

Related Posts