YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

उद्धव के साथ जाऊंगा अयोध्या, वह मंदिर बनाएंगे, मैं मस्जिद: फरहान

उद्धव के साथ जाऊंगा अयोध्या, वह मंदिर बनाएंगे, मैं मस्जिद: फरहान

उद्धव के साथ जाऊंगा अयोध्या, वह मंदिर बनाएंगे, मैं मस्जिद: फरहान
समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाने के फैसले से मुसलमानों को डरा रहे हैं। अगर उद्धव ठाकरे राम मंदिर जाते हैं तो हम भी अयोध्या जाएंगे, लेकिन बाबरी मस्जिद बनाने के लिए। 27 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुंबई में रैली को संबोधित करते हुए फरहान आजमी ने कहा ‎कि अगर उद्धव अयोध्या जा रहे हैं, तो मैं भी जाऊंगा। हम सब जाएंगे। मैं महा विकास अघाड़ी के नेताओं को भी आमंत्रित करूंगा। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से निराश हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव का अयोध्या जाने का कदम मुसलमानों को डराने के लिए है, लेकिन आपको बता दूं कि दुनिया भर में हमारी आबादी 2.5 अरब है। 50 से अधिक मुस्लिम देश हैं, जो खुशी से हमें अपने देश ले जाएंगे, लेकिन हम नहीं जाएंगे।

Related Posts