YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

बिंद्रा को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के पदक जीतने की उम्मीदें

 बिंद्रा को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के पदक जीतने की उम्मीदें

बिंद्रा को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों के पदक जीतने की उम्मीदें 
 ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज पदक जीत सकते हैं। भारतीय निशानेबाजों ने रिकार्ड 15 कोटा स्थान हासिल किए हैं। पिछले कुछ समय में भारतीय निशानेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने राइफल पिस्टल विश्व कप और सत्र के आखिरी विश्व कप फाइनल्स में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं इससे पहले रियो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज पदक जीतने में नाकाम रहे थे।
बिंद्रा ने कहा, ‘इस समय हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उन्हें बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। कई खिलाड़ियों ने 16-17 साल की उम्र में ही ओलंपिक में जगह बनायी है और उनके पास खेलों में पदक जीतने का शानदार मौका है।' उन्होंने कहा, ‘इस युवावस्था में एलीट स्तर पर पहुंचने का मतलब है कि वे वास्तव में बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने विश्व भर में शीर्ष प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की है और प्रत्येक ने इसके बल पर ओलंपिक में जगह बनाई है। मुझे उम्मीद है कि वे कुछ स्वर्ण पदक जीतकर लाएंगे और मेरे क्लब में शामिल होंगे। 

Related Posts